1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : कोरोना ने फिर पैर पसारे, एक दिन में मिले 18 नए मरीज

आगरा : कोरोना ने फिर पैर पसारे, एक दिन में मिले 18 नए मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : कोरोना ने फिर पैर पसारे, एक दिन में मिले 18 नए मरीज

शिवम् की रिपोर्ट

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात आये आकंड़ो में एक ही दिन में 18 मरीज मिले है।

रविवार रात तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1053 पर पहुंच गया है। वहीं एक और व्‍यक्ति की मौत होने से अब तक मौत की संख्या 61 हो गयी है।

रविवार को 9 लोगों को छुट्टी दे दी गयी और इसे जोड़कर अब तक कुल  869 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 83 फीसदी है।

आपको बता दे कि इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में 15 नए मामले आये थे। जनपद आगरा में अब कुल एक्टिव केस 123 हो गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...