{ ओपी वरुण की रिपोर्ट }
आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित कैदी ने दम तोड़ दिया। संक्रमित कैदी का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
संक्रमित कैदी झांसी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 60 साल थी। कैदी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
ब्रेन स्ट्रोक होने पर 3 मई को कैदी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 4 मई को उसका सैंपल जांच को भेजा गया था।
कैदी के कोरोना पोजेटिव निकलने के बाद आगरा जेल प्रशासन ने संपर्क में आने वाले सभी कैदियों को कोरंटीन किया था।
लगभग दो दर्जन कैदियों की करायी गयी थी सैम्पलिंग, सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मृतक के साथ निरुद्ध सभी बंदियों और स्टाफ को पहले ही क्वॉरंटीन कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके सैंपल लिए जा चुके हैं।