आगरा से केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने 1 जून से जिस तरीके से लॉक डाउन खत्म किया है और अनलॉक वन की शुरुआत की है।
उसे देखते हुए तमाम परिवहन ट्रांसपोर्ट व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। ट्रेनों की रफ्तार जो थम चुकी थी उसको भी दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
आपको बता दे कि आगरा से होकर करीब करीब 20 ट्रेनें गुजरेगी जिसे लेकर आगरा के राजा मंडी और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने तमाम पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।
साथ ही यात्रियों के लिए गाइडलाइंस भी लागू कर दी गई हैं कि जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म होगी उन्हीं को स्टेशन में एंट्री मिलेगी।
साथ ही सैनिटाइजर मास्क और स्वच्छता के नियमों का पालन करने वाले लोगों यात्रियों को ही ट्रेन में बैठने की अनुमति मिल पाएगी।