{ शिव की रिपोर्ट }
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के निर्देश के बाद रविवार को आगरा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं पर पुष्पवर्षा की गई।
एसएन मेडिकल कॉलेज से होते हुए विमान ने 30 मिनट तक एसएन समेत पूरे शहर का चक्कर लगाया। कोरोना योद्धाओं को नमन करने के लिए अस्पताल पर फूलों की वर्षा की।

हेलिकॉप्टर प्रात: 9.47 बजे आगरा के आसमान में दिखाई दिया। प्रात: 10 बजे के करीब यह हेलिकॉप्टर एसएन के पास नजर आया।

सेना ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए और कोरोना को हराने में जी जान जुटे चिकित्साकर्मियों को सलाम किया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों ने भी ताली बजाकर सेना का अभिवादन स्वीकार किया।