1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : अब तक कोरोना से 85 लोगों की मौत, 991 लोग हुए ठीक

आगरा : अब तक कोरोना से 85 लोगों की मौत, 991 लोग हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : अब तक कोरोना से 85 लोगों की मौत, 991 लोग हुए ठीक

जनपद आगरा में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कल देर रात जारी हुई रिपोर्ट में भी 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ जनपद आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1184 हो गयी है।

वही कल एक और मरीज की जान चली गयी और अब जनपद आगरा में कोरोना बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 85 हो गयी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 991 लोग ठीक हो गए है।

 वर्तमान में 109 एक्टिव केस जनपद में है जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम तक 20610 लोगों की जांच हो चुकी है।

जनपद आगरा में ठीक होने वाले मरीजों की दर 84 % है जो की देश में सर्वाधिक है। देश में ठीक होने की दर अभी भी 59% ही है। राजस्थान में यह 78 है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...