1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख रुपये की लूट

आगरा : इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख रुपये की लूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : इंडियन ओवरसीज बैंक में 57 लाख रुपये की लूट

आगरा में मंगलवार शाम करीब पांच बजे हथियारबंद बदमाशों ने ओवरसीज बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 57 लाख की डकैती डाल दी। डकैती की वारदात के बाद सभी बदमाश बाइकों पर फरार हो गए। इस तरह की दुस्साहस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

डकैती की सूचना पर एडीजी, आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। जिले की सभी सीमाओ की नाकेबंदी कर बदमाशो की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर हाईवे पर रोहता चौराहा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में बैंक बंद होने के समय आए बाइकों पर सवार होकर आए 5 हथियार बंद बदमाशो ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 56.94 लाख रुपये कैश लूटा। डकैती के बाद भागते बदमाशो को लोगों ने देखा।

उन्होंने बताया कि बदमाशो की संख्या पांच थी इनमें से चार बदमाश बैंक के अंदर घुसे थे। तथा एक बदमाश बाहर था। इस सनसनीखेज डकैती की सूचना पर एडीजी, आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। तुरंत बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...