ताजनगरी आगरा में कोरोना की लुका छिपी चल रही है। पिछले सात दिनों में मरीजों में आ रही कमी से आगरा जनपदवासी खुश थे की अचानक से गुरूवार को आकंड़ो में फिर उछाल आ गया।
आपको बता दे की देर रात आयी रिपोर्ट में एक दिन में 13 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 937 हो गयी है।
जनपद में अब तक कुल 803 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है वहीं 81 मरीजों का इलाज़ चल रहा है। आगरा जनपद में आज दो और लोगों की इस वायरस से मौत हो गयी है।
आगरा जनपद में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बेहद चिंताजनक है। यहां अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है और सिर्फ 12 दिन में 15 लोग काल के ग्रास में समा चुके है।
इस पहले 22 लोगों के मरने में 30 दिन लगे थे। हालांकि 45 मरने वालों में से 25 बीपी और मधुमेह के मरीज थे। वर्तमान आकंड़ो को देखकर तो यही लगता है कि ताजनगरी आगरा को अभी लंबी लड़ाई लड़नी है।