1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : एक दिन में 13 मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 1000 के करीब

आगरा : एक दिन में 13 मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 1000 के करीब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : एक दिन में 13 मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 1000 के करीब

{ ओपी वरुण की रिपोर्ट }

जनपद आगरा में कोरोना का संक्रमण फिर तेजी पकड़ रहा है। सोमवार देर रात आयी रिपोर्ट में एक बार फिर 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसे के साथ आगरा जनपद में कुल मरीजों की संख्या 980 हो गयी है। आपको यह भी बता दे की आगरा में अब तक इस बीमारी से 51 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा 822 लोग ठीक हो चुके हैं। डिस्‍चार्ज रेट 83.88 फीसद पर आ गया है। लेकिन अगर आकंड़ो को देखे तो एक्टिव मरीज एक बार फिर 100 के ऊपर हो गए है।

अनलॉक होने से पहले मामला ठीक था लेकिन सात दिन में ही यह एक्टिव केस सौ से ऊपर जाना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में संख्या बढ़ने वाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...