आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। बुधवार को कमला नगर निवासी 80 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतक संख्या 54 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक पहले से ही गंभीर सांस रोग से पीड़ित था।
आठ नए कोरोना मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 999 हो गई है। इसमें 120 सक्रिय केस हैं। तीन मरीज और डिस्चार्ज होने से आंकड़ा 825 हो गया है। नए संक्रमितों में बुजुर्गों के साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीज भी शामिल हैं।
नए संक्रमितों में माईथान क्षेत्र की 30 साल की महिला और ताजगंज की 14 साल की किशोरी सर्जरी के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई थीं, जहां उन्हें जांच में पॉजिटिव पाया गया। राजा मंडी क्षेत्र की युवती हेल्थ वर्कर है।