1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी के बाद गाजीपुर पहुंचे CM योगी, बाढ़ राहत केंद्र का किया दौरा, दी सहायता

वाराणसी के बाद गाजीपुर पहुंचे CM योगी, बाढ़ राहत केंद्र का किया दौरा, दी सहायता

सीएम योगी गुरुवार को वाराणसी दौरे पर थे, वहां उन्होने बाढ़ से प्रभावित लोगो से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री भी वितरित की।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी के बाद गाजीपुर पहुंचे CM योगी, बाढ़ राहत केंद्र का किया दौरा, दी सहायता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गाजीपुर: सीएम योगी गुरुवार को वाराणसी दौरे पर थे, वहां उन्होने बाढ़ से प्रभावित लोगो से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री भी वितरित की। शुक्रवार सुबह सीएम योगी वाराणसी से गाजीपुर पहुंचे। वहां उन्होने गहमर इंटर कालेज में बाढ़ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य के हालात का जायजा लिया। गहमर इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुख्‍यमंत्री ने वितरित की।

सीएम योगी के गाजीपुर पहुंचने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगवानी की। कोरोना संक्रमण काल के बीच बाढ़ आने से सीएम प्रदेश में राहत और बचाव के साथ ही बाढ़ राहत सामग्री और बसेरों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार की रात उन्‍होंने वाराणसी में भी केंद्रों का दौरा कर लोगों से बातचीत की थी।

लगातार गंगा के जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आगरा,प्रयागराज,वाराणसी, गाजीपुर जैसे जिलों में गंगा के किनारे बसे गांवों में बाढ़ से हालात काफी खराब हो गया है। बात करें प्रयागराज की तो मां गंगा बड़े हनुमान जी को स्नान कराने के बाद लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इसी तरह से वाराणसी की BHU ट्रामा सेंटर तक बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं गाजीपुर में भी बाढ़ से लोगो की परेशानी बढ़ गई है।

सीएम योगी बाढ़ पीडितो तक राहत सामग्री और हालात का जायजा लेने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...