बॉलीवुड स्टार की काफी फैन फॉलोइंग होती है। लेकिन, बॉलीवुड के दबंग खान को लेकर लोगों में जो क्रैज है वो शायद ही किसी और सितारे के लिए हो। अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही एक फैन है सलमान खान का जिसने सारी हदें पार कर दी है। फैन ने 600 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर उनसे मिलने के लिए पहुंचा।
बता दें कि असम के तिनसुकिया के रहने वाले भूपेन लिकसन सलमान खान के बहुत बड़े फैन है। सलमान खान इन दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग करने के लिए असम पहुंचे हुए हैं। इस बात की जानकारी जब भूपेन लिकसन को हुई तो उन्होंने सलमान खान से मिलने का पूरा मन बना लिया और उन्होंने अपनी साइकल उठाई और चल दिए सलमान से मिलने। ताज्जुब इस बात का है कि सलमान से मिलने के लिए उन्होंने 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया।

आपको बता दें कि सलमान का ये फैन 52 साल के है और यह पहले से काफी मशहूर हैं। दरअसल, साल 2013 में भी उन्होंने साइकल के हैंडल को बिना हाथ लगाए केवल 60 मिनट में 48 किलोमीटर साइकल चलाई थी और उनके इस कीर्तिमान को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। जैसे हम सब जानते है कि सलमान खुद भी साइकलिंग पसंद करते हैं और अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते देखा जाता हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि भूपेन सलमान खान से मिल पाए या नहीं।