1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद CM योगी ने दी बधाई, कहा- 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक इतिहास और बन गया

ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद CM योगी ने दी बधाई, कहा- 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक इतिहास और बन गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर हैं, जहां वो श्री राम लला के दर्शन कर मंदिर मॉडल की आरती की है। इससे पहले उन्होने ओलिंपिक में मेडल भारतीय हॉकी टीम को मैच जीतने पर बधाई दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद CM योगी ने दी बधाई, कहा- 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक इतिहास और बन गया

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर हैं, जहां उन्होने श्री रामलला के दर्शन कर मंदिर मॉडल की आरती की है। इससे पहले उन्होने ओलिंपिक में मेडल भारतीय हॉकी टीम को मैच जीतने पर बधाई दी। सीएम कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…’टीम इंडिया’, जय हिन्द!आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।

आपको बता दें कि CM योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’। जय हिन्द!’ तोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

खास बात यह है कि 5 अगस्त की तारीख बीते दो सालों से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रही है। आज से दो साल पहले 5 अगस्त 2019 के दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाकर बड़ा फैसला लिया। वहीं पिछले साल 5 अगस्त को ही पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की निर्माण की आधारशिला रखी।

इसी के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय टीम की बात करें तो टीम ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। जिससे 5 अगस्त की तारीख लगातार तीसरे साल भी इतिहास के पुन्नों में दर्ज हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...