बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज एलान किया है कि मोदी सरकार के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी संपर्क संवाद का अभियान चलाएगी।
स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा की पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने जा रहा है।
मोदी सरकार की कई उपलब्धियां रही, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक जैसी प्रथा को खत्म कराने की उपलब्धि रही।
पीएम मोदी के प्रयास से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ, पार्टी डिजिटल और वर्चुअल संपर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाएगी।
पीएम मोदी के पत्रों को देश में 10 करोड़ और प्रदेश में एक करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के सभी सांगठनिक मंडलों पर जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में सभी को जानकारी देंगे ताकि ज्यादा लोगों को लाभ मिले, प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में श्रमिकों और प्रवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।