1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संजय राउत और कंगना विवाद के बाद गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री को Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, पढ़े

संजय राउत और कंगना विवाद के बाद गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री को Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजय राउत और कंगना विवाद के बाद गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री को Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, पढ़े

सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से ही लगातार एक से एक खुलासे हो रहे है। एक तरफ रिया का भाई गिरफ्तार हो चुका है वही रिया पर भर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना के कुछ बयानों से विवाद खड़ा हो गया है।

शिव सेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच काफी तीखी बयानबाजी हुई है और इसी मामले में संजय राउत ने कंगना को मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी। इस के बाद उन्होंने कंगना के लिए हरामखोर जैसे शब्द का भी प्रयोग किया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302846165637971969

इसी बीच कंगना ने एलान किया की वो इसी महोने की 9 तारीख को मुंबई जा रही है। इस  मामले की गंभीरता को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने अभिनेत्री कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। इसी खबर के बाद कंगना ने एक ट्वीट कर गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

कंगना ने ट्वीट किया है कि ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा। मैं गृहमंत्री अमित शाह जी की आभारी हूूं।

वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते, मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...