1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शादी के बाद यह पांच जोड़ी मना रहीं है पहली बार एक साथ होली

शादी के बाद यह पांच जोड़ी मना रहीं है पहली बार एक साथ होली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी के बाद यह पांच जोड़ी मना रहीं है पहली बार एक साथ होली

देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है हर कोई आज होली के रंगों में रंगा नदर आ रहा है। आम आदमी से लेकर नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों तक हर किसी के लिए होली का त्योहार खास होता है लेकिन इस बार होली का त्योहार कुछ सितारों के लिए और भी खास है। क्योंकि कुछ सितारों की शादी के बाद की यह पहली होली है। इसमें कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने साल 2019 के आखिरी में शादी की तो वहीं कुछ सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधे।

छोटे पर्दे पर ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मोना सिंह पिछले साल 27 दिसंबर को शादी की थी। बता दे, मोना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में शादी की थी। 38 साल की मोना की शादी के बाद यह पहली होली है।

दूसरे नंबर पर नाम आता है अभिनेत्री काम्या पंजाबी का जिन्होंने बड़े ही धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ 10 फरवरी, 2020 को सात फेरे लिए। काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। शादी के बाद काम्या और शलभ ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी दिया था जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ की यह पहली होली है।

वहीं कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन ने इस साल 3 फरवरी को मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी की। बता दे, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। इस कपल की भी शादी के बाद यह पहली होली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...