बॉलीवुड के जाने माने और रियलिस्टिक अभिनेता इरफान खान की जल्द ही पहले पर अंग्रेजी मीडियम आने वाली है। लेकिन अब एक और खबर आ रही है कि काफी समय से अटकी हुई उनकी एक और फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।
बताते चलें कि, अंग्रेजी मीडियम से अभिनेता फिल्मों में धमाकेदार वापसी करने जा रहा हैं। अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर जो खबर है वो यह कि उनकी यह फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी जिसे अब जाकर रिलीज डेट मिली है। मीडिया में आई खबरों की माने तो इरफान की फिल्म ‘अपनों से बेवफई’ 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म 2 साल पहले ही तैयर हो गई थी लेकिन किसी कारण लटकी हुई थी। फिल्म के डायरेक्ट प्रकाश भालेकर ने कन्फर्म करते हुए कहा कि, यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें इरफान के साथ सपोर्टिंग रोल में नए एक्टर्स नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, पैसे की कमी के कारण यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
गौरतलब हो कि, इरफान की अंग्रेजी मीडियाम सिनेमाघरों में 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ पहली बार करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा राधिका मदान और दीपिक डोबरियाल फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी निभाते नजर आएंगे।