1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली के बाद यूपी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें तारीख

दिल्ली के बाद यूपी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें तारीख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के बाद यूपी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें तारीख

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए आदेश दे दिया है कि जल्द से जल्द स्कूल खोले जाये। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सूबे में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के अनुमोदन के बाद सीएम योगी की अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि  कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का भी प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भेजा गया है। इस बारे में अंतिम निर्णय आज सीएम योगी आदित्यनाथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि स्कूलों को खोला जाय। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से लगभग एक साल से सूबे के स्कूल बंद हैं। सीएम योगी ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 8 तक के स्कूलों को खोलने पर विचार करने को कहा था। सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी थी। उन्होने ट्वीट कर कहा था कि स्कूलों को खेलने के लिए विभाग को निर्देश दे दिये गये हैं।

सीएम ने स्कूल खोलने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त कमिटी द्वारा हर जनपद में इस बाबत पूरी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय सीएम को लेना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...