1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. आखिर क्यों मिट्टी में गाड़े जा रहे हैं सफेद अंडरवेयर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आखिर क्यों मिट्टी में गाड़े जा रहे हैं सफेद अंडरवेयर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आखिर क्यों मिट्टी में गाड़े जा रहे हैं सफेद अंडरवेयर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रिपोर्ट – माया सिंह

स्विटरजरलैंड :   स्विटरजरलैंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है । यहां एक्सपेरिमेंट के तौर पर करीब दो हजार सफेद अंडरवेयर मिट्टी में गाड़े जा रहे हैं । यह वैज्ञानिकों के देखभाल के तहत किया जा रहा है । ‘द टाइम्स डॉट यूके’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में मिट्टी की गुणवत्ता को जांचने के लिये यह यूनिक एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है । जहां किसान और बागों के मालिक इस रिसर्च के लिये सफेद अंडरवेयर मिट्टी में गाड़ रहे हैं ।

जानकारी के मुताबिक स्टेट रिसर्च इंस्टीट्यूट, एग्रोस्कोप इस अध्ययन में शामिल वॉलिंटियर्स को मिट्टी में गाड़ने के लिए सफेद अंडरवियर भेज रहा है और तय समय सीमा के बाद इन  अंडरवेयर को निकालकर जांच किया जाएगा कि आखिर जमीन के अंदर रहने वाले छोटे जीव इसको कितना नष्ट किये हैं ।

यहीं नहीं ,एग्रोस्कोप के इस प्रयोग में हिस्सा लेने वाले किसान और बाग मालिक, टी बैग्स को भी मिट्टी में गाड़ेंगे ताकि बाद में उनकी तुलना की जा सके ।  अंडरवेयर वाले प्रयोग के बाद मिट्टी के सैंपल लिये जाएंगे ।

प्रयोग के अंतर्गत अंडरवेयर को घास के मैदान , खेत और पेड़- पौधों के नीचे गाड़ा जाएगा और सबसे पहले एक अंडरवेयर को निकाला जाएगा । ठीक उसके एक महिने बाद दूसरा निकाला जाएगा और अच्छे से जांच करने के साथ ही उसकी तस्वीर भी ली जाएगी ,  ऐसे ही क्रमानुसार  निकालकर जांच की जाएगी ।

अंडरवियर को मिट्टी से बाहर निकालने के बाद उसके प्राकृतिक रेशों के मिट्टी में मिलने का विश्लेषण डिजिटल तौर पर होगा । बताया जा रहा है कि  अगर अंडरवियर में ज्यादा छेद होंगे तो इसका मतलब हुआ मिट्टी स्वस्थ है । यानि अंडरवेयर में छेद के आधार पर मिट्टी की गुणवत्ता तय की जाएगी । हालांकि इसका आखिरी रिपोर्ट भी जारी किया जाएगा ताकि इस प्रयोग के विधि और इसके के बारे में विस्तार से सबको बताया जा सके ।

इस अनोखे प्रयोग में शामिल सदस्यों का कहना है कि दुनिया भर में जमीन की हालत खराब है । जमीन की उर्वरा शक्ति  कम हो रही है ,क्योंकि जमीन के प्रति सावधानी बरतनें के लिये किसानों को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...