1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी गयी,देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी गयी,देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी गयी,देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी गयी। डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर करनैलगंज तहसील के अधिवक्ता भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ता दिवस मनाया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अन्य अधिवक्ताओं ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। अन्य तमाम अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार पाठक, त्रिलोकी नाथ तिवारी, केडी सिंह, हृदय नारायण मिश्र, श्यामधर शुक्ल, पवन कुमार शुक्ल, कृष्ण बलदेव शुक्ल आदि सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...