1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. निवाड़ी में भूमाफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

निवाड़ी में भूमाफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

टेहरका गांव में भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण कर कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर की जन सुनवाई में की गई थी।

By: Naredra 
Updated:
निवाड़ी में भूमाफियाओं पर प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

निवाड़ी जिले एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। टेहरका गांव में शासकीय भूमि पर बने कच्चे मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़कर गिराया।

प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कच्चे मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था।

दरअसल टेहरका गांव में भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण कर कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर की जन सुनवाई में की गई थी।

जिस पर राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।

निवाड़ी से संवाददाता देवेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...