सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 काफी चर्चा में बना हुआ हैं। दरअसल, चर्चा की वजह शो की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण हैं।
शो के दौरान आदित्य खूब मस्ती करते हैं और साथ ही नेहा कक्कड़ को इंप्रेस करने कोशिश करते रहते हैं।

आदित्य शो में कई बार नेहा को अपनी दिल की बात कह चूके हैं और शादी करने के लिए भी मना भी रहे हैं। आदित्य कई बार नेहा कक्कड़ के लिए रोमांटिक गाने गाते हैं तो कभी रोमांटिक डांस करते हैं।

आदित्य नाराणय के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण और अलका याग्निक इंडियन आइडल के शो में आए थे। साथ ही उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण भी शो में पहुंची।

इसी दौरान नेहा कक्कड़ के माता पिता शो में पहुंचे जिसे देख नेहा सरप्राइज हो गईं। वहीं, आदित्य नेहा के माता-पिता को इंप्रेस करते नजर आए। इस दौरान नेहा के माता-पिता ने आदित्य नारायण के साथ बहुत मस्ती की।
नेहा कक्कड़ के माता-पिता ने आदित्य को आशीर्वाद देते हुए कहा अब तो रिश्ता करके ही जाएंगे, तो वहीं आदित्य ने नेहा से शादी करने की तारीक ऐलान कर दी। आदित्य ने कहा की वो और नेहा 14 फरवरी 2020 को शादी करने वाले हैं। हालांकि, शो में यह सब मजाक चल रहा था, और इसपर नेहा हंसती रही।