1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया।

आपको बता दें कि गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब रिवाल्वर पड़ा मिला। ACP हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा की मानें तो अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मार ली है।

उन्होने आगे बताया कि सोमवार को करीब 1:30 बजे विशंभर दयाल बापू भवन के आठवें फ्लोर पर स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे और कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर विश्वंभर दयाल को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

DCP सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि दोपहर एकाएक अपर मुख्य सचिव के कक्ष से गोली चलने की आवाज सुनते ही पड़ोस के दफ्तर में काम कर रहे एक निजी सचिव उनके कक्ष में पहुंचे। कक्ष में खून से लथपथ हालत में विश्वंभर दयाल पड़े थे। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विश्वंभर दयाल को गंभीर हालत में लोहिया ले जाया गया।

उन्होने आगे बताया कि सूचना पर इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार विष्ट, ACP हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निजी सचिव ने कनपटी पर सटा कर खुद को गोली मारी है। रिवाल्वर में डोरी लगी थी। इसलिए संभावना है कि रिवाल्वर उनकी लाइसेंसी है। घटना की विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि निजी सचिव विश्वंभर दयाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उन्होने फोन पर बात की इसके बाद खुद को गोली मारी। फोन नीचे ही पड़ा था। पुलिस की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वह किससे बात कर रहे थे? ऐसा कौन का कारण था कि वह छुट्टी के दिन दफ्तर पहुंचे?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...