प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए लोकल सामान को बढ़ाना देने की अपील की थी।
उन्होंने अपने भाषण में देश की जनता से अपील की थी कि वे लोकल के लिए वोकल बनने का प्रयास करें। न सिर्फ लोकल खरीदें, बल्कि लोकल का प्रचार भी करें। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पीएम की इस मुहिम का समर्थन किया है।
नीना गुप्ता ने पीएम मोदी के लोकल कैंपेन को सपोर्ट करते हुए कहा कि मैंने अपने लिए दो स्वैटर बनवाए हैं।
दोेनों स्वैटर मुक्तेश्वर की ही एक महिला से बनवाए हैं। नीना ने वीडियो में हरे और नारंगी रंग के स्वेटर दिखाए।
वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, मैंने ये लोकल पिछले 15-20 दिन से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं जिनके पास इस वक्त कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं।