1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, पढ़ें

एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, पढ़ें

 बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रहे अनजान शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रहे अनजान शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकी कौशल के मुंबई पुलिस ने कहा है कि विकी कौशल की शिकायत पर सांताक्रज थाने में आईटी एक्ट के आलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स लगातार इंस्टाग्राम पर धमकियों वाले मैसेज पोस्ट कर रहा है और वह मेरी पत्नी को  फॉलो करने के साथ धमकियां दे रहा है।

दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। दोनों हाल ही में मालदीव गए थे।

विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की है।  विकी और कटरीना पिछले दिनों मालदीव में थे। ये कटरीना कैफ की पसंदीदा जगहों में से एक हैं, जहां पर दोनों ने एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जहां तक धमकी वाले मामले का सवाल है तो अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि धमकी किसने दी है। लेकिन अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी  है। एक लेटर के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई थी।

लेटर में लिखा गया था कि बाप-पेटे (सलमान खान और सलीम खान) का भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मालूम हो कि दिग्गज सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल मई में हत्या कर दी गई थी। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...