1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों आंदोलन को मिला सुशांत सिंह का साथ, इस बॉर्डर पर बिताई रात…

किसानों आंदोलन को मिला सुशांत सिंह का साथ, इस बॉर्डर पर बिताई रात…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों आंदोलन को मिला सुशांत सिंह का साथ, इस बॉर्डर पर बिताई रात…

रिपोर्ट:-  मोहम्मद आबिद

गाजियाबाद: कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर लागभग 55 दिनों से दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान साफ कर चुके हैं कि जब तक तीनों कानूनों की वापसी नहीं होगी और एमएसपी की गारंटी को लेकर सरकार कानून नहीं बनाएगी तब तक दिल्ली की से घर वापसी ही नहीं होगी।

किसानों को समर्थन देने के लिए फिल्मी सितारे भी लगातार गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं।जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह गाजीपुर बॉर्डर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत की और किसानों का हालचाल जाना। सुशांत सिंह का कहना है कि मेरा ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचने का मकसद सिर्फ इतना सा है कि मैं किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं।इसीलिए मैं अपने लोगों से मिलने आया हूं।

सुशांत सिंह ने किसान आंदोलन को एकता का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा यहां सभी लोग एकजुट होकर एक आवाज में खड़े हुए हैं।जहां धर्म जात को भुलाकर तमाम लोग एकजुट होकर एक आवाज में खड़े हैं।हालांकि एक्टर सुशांत सिंह इस दौरान किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से बचते दिखाई दिए। 26 जनवरी को होने वाली ट्रक्टर रैली को लेकर सुशांत सिंह ने कहा कि वो रैली में शामिल नहीं होंगे। रैली में शामिल होना उन किसानों का हक है जो हल चलाते हैं और खेत जोत कर अन्न उगाते हैं।

बतादें की किसानों के आंदोलन को लगभग दो महीने होने जा रहे हैं और नौ दौर की सरकार से बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी रिजल्ट नहीं निकल पाया है और कल दसवें दौर की बातचीत होनी है हालांकि इससे पहले कोर्ट में भी एक बार सुनवाई हो चुकी है लेकिन किसानों के बॉर्डर से हटने के लेकर कोई भी फैसला नहीं आया है बतादें की सभी आंदोलनकारी किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के साथ MSP की मांग कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...