बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ने रविवार की दोपहर कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गांगुली ने कहा – आपने बहुत कुछ किया अब आप आराम कर सकते हैं।
निधन के कुछ ही देर बाद गांगुली ने ट्वीट कर कहा – ” आपने बहुत कुछ किया है..अब आप शांति से आराम कर सकते हैं। ” चटर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विभिन्न राजनीतिक नेताओं और शख्सियतों ने दुख जताया है।
U have done so much ..u can rest in peace … pic.twitter.com/MoASWLUsqQ
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 15, 2020
चटर्जी को सत्यजित रे का साथ निभाने के लिए जाना जाता था। रे के साथ उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया था। 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के अलावा उन्हें पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका था।