बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख बनाया गया है। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
पटेल ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, प्रख्यात कलाकार परेश रावल को महामहिम द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रख्यात कलाकार मा @SirPareshRawal जी को महामहिम @rashtrapatibhvn द्वारा @nsd_india का अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा ।हार्दिक शुभकामनाएँ @PMOIndia @JPNadda @incredibleindia @tourismgoi @MinOfCultureGoI @BJP4India @BJP4MP pic.twitter.com/ONdM2sB3g0
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) September 10, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात से बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद रावल को एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह जाने-माने राजस्थानी कवि अर्जुन देव चरण की जगह लेंगे। चरण 2018 में एनएसडी चीफ बने थे।
नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर अपने नए चेयरमैन को बधाई दी गई है।
एनएसडी ने ट्वीट किया, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति ने जाने-माने अभिनेता और पद्म श्री से विभूषित परेश रावल को एनएसडी का चेयरमैन नियुक्त किया है। एनएसडी परिवार इस लेजंड का स्वागत करता है, वह अपने मार्गदर्शन में एनएसडी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।