1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में जबरन बाजार बंद करवाने पर होगी कार्रवाई- योगी सरकार

यूपी में जबरन बाजार बंद करवाने पर होगी कार्रवाई- योगी सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में जबरन बाजार बंद करवाने पर होगी कार्रवाई- योगी सरकार

केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर पिछले काफी दिनों से विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक विपक्षी दल किसानों को समर्थन दे रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार विपक्षी दलों से कह रही है कि वो इस मामले में किसानों को न भड़काए ये बिल किसानों के फायदे के लिए ही लाये गए हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया हैं।

जानकारी के लिए बता दें किसानों के भारत बंद के ऐलान को तमाम विपक्षी दल समर्थन दे रहे हैं। वहीँ इसी बीच यूपी से बड़ी खबर आ रही हैं।

भारत बंद के ऐलान के बीच यूपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और ये बात साफ़ कर दी है कि अगर यूपी में कहीं भी जबरन बाजार बंद करवाया गया तो जेल हो सकती हैं।

यूपी के डीजीपी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी ने जबरन दुकानें बंद करवाई तो उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होगी।

सीएम योगी के आदेश के बाद डीजीपी ने हर जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

अब अगर यूपी में भारत बंद के चलते जबरन दुकानें बंद करवाने का किसी ने प्रयास भी किया तो उसे ये काम करना काफी महंगा पड़ सकता हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...