एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा वसुंधरा के पास बुधवार की रात एक कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसी में तीनों दोस्त फंस गए थे।
कस्बा वसुंधरा के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे कैंटर से कार के टकराने की तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और कार में फंसे तीन लोगों का निकालने का प्रयास किया गया और पुलिस को खबर कर दी।