बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। हेलमेट लगाए पति की जान बच गई। उनके दो मासूम बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान पहुंचे बाइक सवार पीआरवी सिपाहियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और उनकी बाइक तोड़ डाली।
अधिकारियों के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका। एनएचएआई की टीम आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी बबलू निषाद की ससुराल बांदा जिले के जौहरपुर गांव में है।