महराजगंज और कुशीनगर से बिहार प्रांत के थावे मंदिर में देवी दर्शन को गए 06 लोग वापस लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हो गए। इनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। यह घटना कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास हुआ है।
टक्कर के मची चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।