फिरोजाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में मेजा के मासूम सहित पांच लोगों की हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। रविवार सुबह पांचों की लाश उनके पैतृक घरों पर लाई गई तो कोहराम मच गया। परिजन तो लाश से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। इस करूणक्रदन को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
सिरसा के छतवा गंगा घाट पर एक ही चिता पर इंजीनियर, बेटे और उसकी पत्नी की लाश रख अंतिम संस्कार किया गया। वहीं केशव और नंदनी की लाश का अंतिम संस्कार मांडा में हुआ।