बेरोजगार होने पर घर लौटे कानपुर देहात के प्रवासी मजदूर काम के लिए फिर मध्य प्रदेश जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। नौ घायल हैं। हादसे का पता चलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
गिरदौं निवासी एक युवक ने बताया कि उनका पुत्र गौरव (18) कल्ला गांव के लोगों के साथ विजयवाड़ा (एमपी) में काम करता था। लॉकडाउन के समय काम का सिलसिला टूट जाने से सभी गांव आ गए थे। काम देने वाली फर्म की ओर से रविवार को फोन आया, सभी को काम पर फिर बुलाया गया।
यहां रहते रोजगार की व्यवस्था न होने से 12 लोग ट्रक में सवार होकर विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम को फोन पर घरवालों को जानकारी मिली कि छतरपुर के थाना हीरापुर क्षेत्र में ट्रक पलट गया।