शाजापुर शहर के शासकीय पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रसोई में भोजन तैयार करते समय प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के समय रसोई में कार्यरत महिला कर्मी खाना बना रही थी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुकर फटने का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। धमाका इतना तेज था कि रसोई में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
हादसे में घायल महिला कर्मी राम कन्या बाई को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।