यूपी के कानपुर देहात में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। सिकंदरा के पीतमपुर गांव के समीप आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।