1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, पिता-पुत्र की गई जान

खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, पिता-पुत्र की गई जान

By: Amit ranjan 
Updated:
खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, पिता-पुत्र की गई जान

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा में खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जिस दौरान ये नौबत गाली-गलौज तक पहुंच गई। ये नौबत इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गये। इस घटना से से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पिता और पुत्र को नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान ले जाते समय पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई।

police

आपको बता दें कि इस घटना से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खबरों की मानें तो यह विवाद शुक्रवार सुबह दो महिलाओं के बीच एक मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ। जिसके बाद यह विवाद इतना विकराल हो गया, की यह घटना दुर्घटना में तब्दील हो गया।

बता दें कि इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस तैनात कर दी गई हैं। वहीं पुलिस के एक दल ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...