रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं । उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को बच्चन परिवार में हुआ था । अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । फिल्म में अभिषेक के अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल दिखा नही पाई। जिसका जिम्मेदार दर्शकों नें अभिषेक को ठहराया ।

बता दें कि अभिषेक बच्चन को उनकी खराब एक्टिंग के लिए एक महिला ने थप्पड़ मारा था । जी हां, अभिषेक ने खुद इस बात का खुलासा किया था । दरअसल, साल 2012 में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी ‘शरारत’। जिसके बाद वो ऑडियंस का रिस्पॉन्स जानने के लिए एक सिनेमा हॉल के बाहर खड़े थे । तभी वहां फिल्म देखने आई एक महिला ने इंटरवल के दौरान अभिषेक को बाहर खड़ा देख लिया और फिर उनके पास आकर करारा तमाचा जड़ते हुए कहा – तुम अपने परिवार का नाम खराब कर रहे हो, उन्हें शर्मिंदा कर रहे हो, इसलिए एक्टिंग करना बंद कर दो ।’

अभिषेक ने अपने 20 साल के करियर में कुछ ही हिट फिल्नें दी हैं । उनमें ‘गुरु’, ‘बंटी और बबली’, ‘धूम-2’, और ‘उमराव जान’ शामिल हैं । जिसमें वो ऐश्वर्या के साथ नजर आए थे । हालांकि, अभिषेक बच्चन के करियर को वो स्टारडम नहीं मिल सका । जिस मुकाम पर उनके पिता अमिताभ बच्चन आज भी कायम है । बात करें अभिषेक के मौजूदा प्रोजेक्ट की। तो बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या जल्द ही गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं ।