1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP विधायक ने लगाया सिसोदिया पर पैसे मांगने का आरोप, संजय सिंह बोले- तकलीफ तो होती है

AAP विधायक ने लगाया सिसोदिया पर पैसे मांगने का आरोप, संजय सिंह बोले- तकलीफ तो होती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AAP विधायक ने लगाया सिसोदिया पर पैसे मांगने का आरोप, संजय सिंह बोले- तकलीफ तो होती है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने इस चुनाव में कई नए चेहरें लाए हैं तो वहीं कई लोगों के टीकट भी काटे गए हैं।

ऐसे में बदरपुर के मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर चुनाव टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। एनडी शर्मा ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि वो घर पर बुलाकर टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग किए थे। उनके इस आरोप के बाद आप सांसद संजय सिंह का बयान आया है।

एनडी शर्मा के आरोप के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, जब किसी को टिकट नहीं मिलता है, यह स्वाभाविक है, उन्हें ठेस पहुंचती है, टिकट नहीं मिलने पर इस तरह के बयान दिया जाना आम बात है।

उन्होंने कहा कि, किसी भी नेता का टिकट कटता है तो दुख होना लाजमी है तो इसी पार्टी से पांच सा विधायक रहे। हम इन्हें अपने से दूर नहीं कर सकते हैं। जो विधायक नाखुश हैं उन्हें मनाने का प्रयास जारी है, उन्हें जल्द ही पार्टी में अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...