नई दिल्ली : पिछले कुछ समयों से लगातार हिंसा की भेंट चढ़ने वाली दिल्ली ने बीजेपी को दरकिनार कर दिया है और एक बार फिर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है। दरअसल दिल्ली नगर निगम में होने वाले 5 सीटों के उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, जिसमें से AAP ने 4 तो, कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी को 1 सीट भी हासिल नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि इस शानदार प्रदर्शन के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने- हो गया काम, जय श्री राम का भी नारा लगाया। अगर हम सीटों की बात करें तो पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां कांग्रेस बड़े अंतर से जीती है। यह वही इलाका है, जो दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने रोहिणी, शालीमबार बाग, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी सीट पर जीत हासिल की। रोहिणी से आप के उम्मीदवार रामचंद्र, शालीमबार बाग से प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, कल्याणपुरी वार्ड से धीरेंद्र कुमार और त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार विजयी रहे।
आप उपचुनाव में शानदार जीत के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।
5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/4AHGWap7kc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2021
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बीजेपी पार्षदों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है।
दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है: आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय pic.twitter.com/Wv5D8LMSQT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2021
आपको बता दें कि उत्तरी नगर निगम की दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। 2017 में भाजपा से रेणु जाजू शालीमार बाग से विजय होकर आईं थीं, वहीं इस बार उनकी बहू सुरभि जाजू उपचुनाव लड़ रही थीं। वहीं अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने और दिल्ली दंगों के बाद ये पहला चुनाव था, जिसमें एक बार फिर आप ने शानदार प्रदर्शन किया।