1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए-वार्ताकार साधना

शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए-वार्ताकार साधना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए-वार्ताकार साधना

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टार (एनआरसी) के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की कई सड़के बंद कर दी गई है जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन को प्रदर्शकारियों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। दोनों वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने आज शाहीन बाग पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के दौरान कहा कि, मैंने कभी नहीं कहा कि आप पार्क में चले जाइए। मैं तो आगे के लिए कह रही थी, शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए कि वो आ कर आंदोलन कर सके। सरकार सीएए और एनआरसी लाई है उनके साथ आप जा कर बात करें, वो आपके और सरकार के बीच की बात है। हम सुप्रीम कोर्ट से आए हैं।

बता दें कि, 20 फरवरी को वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए शाहीन बाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को हटाकर बात करने की शर्त रखी गई। प्रदर्शनकारियं से बातचीत करते हुए साधना रामचंद्रन ने कहा कि, सीएए, एनआरसी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने है, वो कोर्ट का मुद्दा है, उस पर सुनवाई होगी। उस पर हम बात नहीं करेंगे। हम मानते हैं कि अगर आपके जौसी बेटियां और महिलाएं हैं तो देश सुरक्षित है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि आपका आंदोलन शाहीन बाग में ही बरकरार रहे। हम आपसे केवल बंद सड़क को खुलवाने पर बातचीत करना चाहते हैं। हम सबसे बात नहीं कर सकते, हम आपको तकलीफ में नहीं देख सकते। रास्ता खाली करने की अपील करते ही वार्ताकारों के खिलाफ प्रदर्शनकारी भड़के उठे।

उनका कहना था कि, सुप्रीम कोर्ट सरकार के साथ मिला हुआ है, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी भारोसा नहीं है। संजय हेगड़े की बातों पर जब शोर मचने लगा तो उन्होंने पूछा कि आप लोगों का डर यही है न कि यहां से हटने के बाद आपकी सुनवाई नहीं होगी। तो बता दूं कि जब तक सुप्रीम कोर्ट है आपकी हर बात सुनी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...