1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. किसानों को दिल्ली की सड़कों से हटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

किसानों को दिल्ली की सड़कों से हटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों को दिल्ली की सड़कों से हटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

किसानों को दिल्ली की सड़कों से हटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

किसान आंदोलन के चलते देश की राजधानी पूरी तहर से जाम हो गई हैं। जगह-जगह किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वही अभी सरकार से हो रही बातचीत का कोई नजीता सामने नही आया हैं।

लेकिन किसानों को दिल्ली की सड़कों से हटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. याची ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर जमे किसानों को वहां से तुरन्त हटाया जाए। कोर्ट से दिल्ली-एनसीआर के सीमावर्ती इलाकों से किसानों को प्रदर्शन से तुरंत हटाने की मांग की गई हैं।

दिल्ली निवासी ऋषभ शर्मा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने कोविड-19 को रोकने के लिए दिल्ली में आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को रोक दिया हैं। जो बेहद गंभीर हैं।

याची ने सीएए के विरोध पर शीर्ष अदालत के फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा नही किया जाना चाहिए।

ये भी कहा गया है कि सरकार और पुलिस ने किसानों को प्रदर्शन के लिए बुराड़ी में इकठ्ठा होने के लिए कहा था लेकिन किसान वहा नही गए और सीमाओं पर विरोध कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से लाखों लोगों का जीवन खतरे में है। क्योंकि वायरस बहुत संक्रामक है और अगर संयोग से यह कोरोनोवायरस रोग कम्युनिटी स्प्रेड का रूप ले लेता है, तो इससे देश में तबाही मच जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...