पलेरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पलेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आगामी त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पार्षद अभय मोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, संजय अहिरवार, राकेश खरे, छत्रपाल सिंह, नगर परिषद के कर्मचारी, मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल वाहिद खान, समद सौदागर सहित गणमान्य नागरिक और स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।