नई दिल्ली : राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया, जिसमें 8 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना एक बस और ट्राले के आमने-सामने टक्कर के दौरान हुई। इस टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गये। वहीं देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई
धमाके के साथ जिंदा जले आठ लोग
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट बुधवार सुबह बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में हुआ। जहां तेज रफ्तार में आ रही बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसमें 8 लोग जिंदा जल गए। वहीं इस दुर्घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में त्वरित सहायता दुर्घटना स्थल पर पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने सभी अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ को सतर्क कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को कड़ी मशक्कत कर काबू किया।

चश्मदीद ने बताई हादसे की पूरी कहानी
हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ वो बस में सफर कर रहा था। युवक ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बस बालोतरा से जोधपुर की तरफ जा रही थी। जिसमें करीब 25 के आसपास सवारियां बैठी हुई थीं। बस सही दिशा में जा रही थी, लेकिन सामने से ट्रेलर गलत साइड से आ रहा था जो बस से भिड़ गया। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। फिर ट्रॉले को भी आग की चपेट में ले लिया। आनन-फानन में 10 से 12 सावारियां को निकाला गया, लेकिन आग इतनी तेज थी कई लोग उसमें से बाहर ही नहीं निकल सके।
अधिकारिक तौर पर पांच की मौत की पुष्टि
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे की है। साथ ही इसमें 8 लोगों के जिंदा जलने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर से टकरा गई । इसी के चलते उसमें आग लग गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं। घायलों को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 10, 2021
सीएम गहलोत ने व्यक्त की संवेदना
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हुई इस दिल दहलाने वाली इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।”