1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मछुआरे के जाल में फंसी ऐसी मछली जिसे देख फ़टी रह गई सभी की आंखें, पेट फाड़ा तो अंदर से निकला…

मछुआरे के जाल में फंसी ऐसी मछली जिसे देख फ़टी रह गई सभी की आंखें, पेट फाड़ा तो अंदर से निकला…

By: Amit ranjan 
Updated:
मछुआरे के जाल में फंसी ऐसी मछली जिसे देख फ़टी रह गई सभी की आंखें, पेट फाड़ा तो अंदर से निकला…

नई दिल्ली : वैसे मछलियां तो आपने कई देखी होंगी, लेकिन ऐसी मछली जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाये ऐसा बहुत कम देखने को मिला होगा। ऐसा ही कुछ यहां हुआ, जहां एक मछली की जाल में ऐसी मछली फंसी जिसे देख सभी की आंखे फटी की फटी रह गई। इस मछली ने ना सिर्फ इस खास प्रदेश का, बल्कि दुनिया का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसे लेकर कई तरह के कयास भी लगने शुरू हो गये…

आपको बता दें कि ये खबर इंडोनेशिया का है, जिसने लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल यहां 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नरेन के जाल में एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। मछुआरे ने जब उसका पेट फाड़ा तो अंदर से इंसान की शक्ल का बच्चा निकला। जैसे ही मछुआरे ने इसे देखा हैरत में पड़ गया। उसने तुरंत उसे अन्य मछलियों से अलग कर दिया।

हालांकि इस इंसान जैसे दिखने वाले मछली की चर्चा गांव में बहुत तेजी से फैल गई, जिसे देखने के लिए अब्दुल्लाह नरेन के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांववालों ने जब इस मछली की शक्ल देखी तो सभी उसकी पूजा करने लगे।

अब्दुल्लाह ने बताया कि कई लोग उससे इस बच्चे को ख़रीदने की बात कर चुके हैं लेकिन उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो इस बच्चे को अपने पास ही रखेगा। उसे उम्मीद है कि शार्क का ये बच्चा उसके लिए गुड लक लेकर आएगा। वहीं अब्दुल्ला ने बताया कि उस मछली ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें दो बच्चे तो बिल्कुल साधारण मछलियों की तरह थे, वहीं उनमें से एक का चेहरा अजीब था। जिसे मैंने अलग कर लिया।

आपको बता दें कि इस फोटो को अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते बहुत तेजी से वायरल होने लगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...