रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
चीन : अगर आप सड़क पर चल रहे हैं और अचानक आपके पास चल रहे किसी इंसान के सामान में आग लग जाए, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी। ज़ाहिर है आप एक पल के लिए चौंक उठेंगे। आप सोच रहे होंगे ये कैसा सवाल है, लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं, उस मामले में ये सवाल बिल्कुल जायज़ है। दरअसल, चीन से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ अचानक सड़क चल रहे युवक के बैग में आग लग गई। जिसे देखकर आस-पास के लोग हैरान रह गए।
दरअसल, चीन में एक शख्स भीड़भाड़ वाले इलाके में बीच सड़क पर अपनी दोस्त के साथ चल रहा था। जिस दौरान अचानक बैग में रखे फोन में आग लग गई। हालांकि, युवक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अपना बैग कंधे से निकाला और सड़क पर फेंक दिया। साथ ही खुद अपने दोस्त को लेकर वहाँ से हट गया। युवक के इस कदम से बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें वहाँ युवक के आस पास गाड़ियां खड़ी थी। अगर आग और बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
https://twitter.com/SCMPNews/status/1384413326499745793?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1384413326499745793%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-41675105272264798236.ampproject.net%2F2104081613001%2Fframe.htmlhttps://twitter.com/SCMPNews/status/1384413326499745793?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1384413326499745793%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-41675105272264798236.ampproject.net%2F2104081613001%2Fframe.html
इस वीडियो को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो 51 सेकेंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक बिजी सड़क पर एक लड़की के साथ चलता हुआ आ रहा है। उसके पीठ पर एक बैग है, जिसमें अचानक आग लग जाती है। आग लगने से घबराया शख्स अपने बैग को तुरंत निकालकर जमीन पर फेंक देता है, और खुद दूर जाकर खड़ा हो जाता है। वहीं, जमीन पर पड़े बैग से आग की लपटें निकलती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। जहाँ कुछ लोग हैरानी भरे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे वक्त पर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।