1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बेजुबानों के लिए जंगल में ‘प्याऊ’: वन्यजीवों के लिए जल व्यवस्था का संवेदनशील प्रयास

बेजुबानों के लिए जंगल में ‘प्याऊ’: वन्यजीवों के लिए जल व्यवस्था का संवेदनशील प्रयास

मोहन्द्रा रेंज के बीट लाखनचोरी एवं बीट मोतीडॉल में भी सौसरों की साफ-सफाई कर उन्हें वन्यजीवों के पेयजल हेतु तैयार किया गया है। इन कार्यों को वनरक्षक प्रकाश प्रजापति एवं अरविंद कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपादित किया गया।

By: Naredra 
Updated:
बेजुबानों के लिए जंगल में ‘प्याऊ’: वन्यजीवों के लिए जल व्यवस्था का संवेदनशील प्रयास

पन्नाः दक्षिण पन्ना वनमण्डल के रैपुरा वन परिक्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वन्यजीवों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।

बीट भरतला के सौसर की सफाई करवा कर वन्य प्राणियों के लिए व्यवस्थित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे गर्मी के इस दौर में जंगल के जीवों को राहत मिल सके। यह कार्य वनरक्षक रजनीश चौरसिया द्वारा किया गया, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जल स्रोत को उपयोगी एवं सुलभ बनाया।

इसी क्रम में मोहन्द्रा रेंज के बीट लाखनचोरी एवं बीट मोतीडॉल में भी सौसरों की साफ-सफाई कर उन्हें वन्यजीवों के पेयजल हेतु तैयार किया गया है। इन कार्यों को वनरक्षक प्रकाश प्रजापति एवं अरविंद कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपादित किया गया।

वन विभाग के ऐसे सतत प्रयास गर्मियों में वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...