1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंग पिता ने नाबालिग बेटी का 40 साल के आदमी से किया सौदा, बेटी को ले जाने के लिए लगा रहा चक्कर

दबंग पिता ने नाबालिग बेटी का 40 साल के आदमी से किया सौदा, बेटी को ले जाने के लिए लगा रहा चक्कर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दबंग पिता ने नाबालिग बेटी का 40 साल के आदमी से किया सौदा, बेटी को ले जाने के लिए लगा रहा चक्कर

रिपोर्ट : मनीष जैन / मोहम्मद आबिद
आगरा : प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से बेटियों को सुरक्षा देने की बात की जा रही है और इसी कड़ी में लगातार प्रदेश में बेटियों पर हो रहे आत्याचार पर लगाम कसी जा रही है जहां अब आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दबंग पिता ने ही अपनी बेटी को कुछ पैसे के लालच में बेच दिया और उससे पैसे के एवज में शादी करा रहा है।

बतादें की दबंग पिता 40 साल के आदमी से अपनी कक्षा 7 में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग बेटी को पैसे के लालच में बेच दिया और अब आरोपी नाबालिग को लेने के लिए उसके घर के चक्कर लगा रहा है।बतादें आरोपी बेटी की शादी 40 साल के आदमी से जबरन शादी करा रहा है।

पूरे मामले में नाबालिग पीड़िता और उसकी मां का आरोप है की बेटी के पिता ने कुछ पैसे के लालच में जबरन शादी करा रहा और विरोध करने पर जमकर मारपीट की जाती और बेटी से शादी करने वाला आरोपी शख्त गुंडों के साथ आकर मारपीट करता है

[videopress NAG8Bdln]

वहीं अब मामले में नाबालिग और उसकी मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गुहार लगाती हुई नजर आ रही है जिसमें वो पढ़ाई जारी रखने का जिक्र करते हुए कहती हैं की उसे शादी नहीं करनी है और पढ़ाई करनी है इसके साथ ही पीड़िता ने एसएसपी से हाथ जोड़कर सुरक्षा की गुहार लगाई है और कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। वहीं अब थाना बाह क्षेत्र के केंजरा मार्ग कस्बा बाह से आए इस मामले में पिता की हैवानियत से  साफ है की उसके मन में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...