बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने बोल्ड अवतार को लेकर, तो कभी अपनी फिल्म को लेकर, यहां तक की टाइगर श्रॉफ संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो किसी फोटोशूट या फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने बॉडीगॉर्ड की वजह से मीडिया के फ्रंट पेज पर हैं।
दरअसल, बॉलीवुड के सितारों का इंतजार करना और घंटों का समय लगाकर कुछ फोटोज खींचकर लाना फोटोग्राफर्स के लिए बहुत मेहनत का काम होता है। ऐसे ही रविवार शाम को जुहू के थिएटर से फिल्म देखने के बाद दिशा बाहर आते समय चुपचाप अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थीं। ऐसे में पैपराजी उनसे फोटो की मांग कर रहा था। एक फोटोग्राफर उनकी गाड़ी के दरवाजे के पास खड़ा था जिसे दिशा पटानी के बॉडीगार्ड ने धक्का मारकर पीछे कर दिया।
धक्का देने के बाद फोटोग्राफर की बॉडीगार्ड से बहस होने लगी और हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। क्योंकि ये पैपराजी के बीच का मामला है, इसलिए इसका वीडियो भी सामने आ चुका है। वायरल भयानी नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि कैसे यह बहस हुई। हांलाकि बाद में दिशा के मैंनेजर ने फोटोग्राफर से मांफी मांग ली।
इसके बाद जहां थिएटर से आते वक्त बॉडीगॉर्ड वाला मामला हुआ वहीं जुहू के थिएटर जाते हुए दिशा मीडिया के कैमरो को देखकर दिशा भाग खड़ी हुई थीं। वे अपनी गाड़ी से निकलकर थिएटर की तरफ तेजी से बढ़ी और फिर कैमरा की नजरों के सामने से भाग गईं।
फिल्मों की बात करें तो कुछ समय पहले दिशा पाटनी को डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म मलंग में देखा गया था, इस फिल्म में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ काम किया था। अब दिशा जल्द ही सलमान खान संग फिल्म राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान और दिशा के साथ जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी काम कर रहे हैं। फिल्म राधे इस साल ईद पर रिलीज होगी।