पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो हुआ है। लाहौर से कराची जा रहा पीआईए का विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें अब तक 97 यात्रियों की मौत हो गई हैै।
समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि इस विमान में 99 लोग सफर कर रहे थे जिनमें से 97 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। सिर्फ दो लोग ही इस हादसे में बचे है।
बताया जा रहा है कि लाहौर से उड़ान भरने वाला पीआईए का एयरबस A320 कराची से जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने से एक मिनट पहले मलीर कैंट के गेट नंबर 2 के पास माॅडल काॅलोनी के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विमान के क्षतिग्रस्त होने से इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए है। 50 दिन से ज्यादा खड़े विमान को उड़ान भरने से पहले बिना किसी फिटनेस टेस्ट के उड़ान भरना काफी महंगा पड़ गया जिससे काफी नुकसान होने का अनुमान है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में विमान के गिरने से कई मकान नष्ट होने व इलाके में भी दर्जनों लोगों की मौत होने की आंशका है।