महामारी कोरोना से दुनिया भर लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 लाख 56 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 27 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में एक लाख पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और एक लाख 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
अमेरिका: 24 घंटे में 960 लोगों की मौत
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से बीते 24 घंटे में 960 लोगों की मौत हो गई है।